रोहतक। कैलाश काॅलोनी निवासी लाॅ द्वितीय वर्ष की छात्रा से मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की दिल्ली के पालम की रहने वाली है। सूचना के बाद पीजी संचालिका ने घटना की सुचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका हैै। लेकिन पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।