Launch of Chaitra Navaratri Melo in Shri Mata Mansa Devi Temple and Kali Mata Temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2019 4:54 PM (IST)
श्री माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारंभ
पंचकूला। माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला और काली माता मन्दिर कालका में शनिवार को चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारंभ हुआ। हरियाण की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद आरोड़ा ने अपने परिजनों सहित प्रथम नवरात्रा की पूजा में भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने इस मौके पर श्रृृद्रालुओं व प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्र की मुबारकबाद दी और उनकें उज्जवल व खुशयाल जीवन की कामना की। पूजा अर्चना में उनके पति नरेन्द्र कुमार अरोड़ा, पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एस.डी.एम. पंकज सेतिया, माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.पी. अरोड़ा भी उपस्थित रहें। मेले में प्रातः 3 बजे से ही श्रृृद्रालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए लाईनों में अपना स्थान लें चुके थे। आरोड़ा ने जिला प्रशासन, पुलिस और माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड द्वारा श्रृदालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष में 2 बार आयोजित होने वाले नवरात्र मेले में पंचकूला और कालका में हरियाणा के साथ-साथ चण्ड़ीगढ़, हिमाचल, पंजाब, उतर प्रदेश व राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लाखों श्रृृद्रालु इन दोनों मन्दिरों में नतमस्तक होते है। उन्होंने बताया की माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड द्वारा अन्य प्रबधों के साथ-साथ समाज सेवा की गतिविधिया भी चलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement