Launch of Chaitra Navaratri Melo in Shri Mata Mansa Devi Temple and Kali Mata Temple Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:05 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2019 4:55 PM (IST)
श्री माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेलो का शुभारंभ
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.पी. अरोड़ा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी मन्दिर पंचकूला और काली माता मन्दिर कालका में 6 से 14 अप्रैल तक नवरात्र मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले मे आने वाले श्रृृद्रालुओं की सुविधा के लिए स्वस्छ पेयजल, शौचालयों, चिकित्सा सुविधा, सुविधाजनक परिवाहन सेवा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गये है। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा की दृष्टि से 5 डी.एस.पी., 700 पुलिस कर्मी, 150 होम गार्ड जवान तैनात किए गए है। मेला परिसर को साफ सुधरा रखने के लिए श्राईन बोर्ड द्वारा तथा नगर निगम पंचकूला द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी तैनात किए गए है। उन्होंने श्रृृद्रालुओं से भी अपील की वे भी मेला परिसर में सफाई रखने में सहयोग करें। श्रृृद्रालुओं की सुविधा के लिए सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग पंचकूला कार्यालय द्वारा प्रसारण केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर 24 घंटे श्रृृद्रालुओं को आवश्यक सूचनाए देने के साथ-साथ गुम हुए यात्रियों, गुम हुए समान की जानकारी भी दी जा रही है। आरोड़ा ने बताया कि 7 अपै्रल से लेकर 14 अपै्रल तक नरायणी अराधना स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विखायत भजन गायक महामाई का गुणगान करेगें। उन्होंने बताया की भजन संध्या में 7 अप्रैल को गजेन्द्र फोगाट, 9 अप्रैल को ईश्वर शर्मा, 10 अपै्रल को कला चेतन मंच तथा मुकेश कुमार मुदगिल, 11 अपै्रल को अमनदीप पाठक, 12 अपै्रल को रंजु प्रसाद और 13 अप्रैल को शमिन्द्र शम्मी भजन प्रस्तुत करेगें।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement