Lalitpur land will spew gold: Drilling started in 231 hectares of land-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ललितपुर की धरती उगलेगी सोना : 231 हेक्टेयर भूमि में ड्रिलिंग के जरिये गोल्ड और आयरन की खोज

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 सितम्बर 2024 2:20 PM (IST)
ललितपुर की धरती उगलेगी सोना : 231 हेक्टेयर भूमि में ड्रिलिंग के जरिये गोल्ड और आयरन की खोज
ललितपुर। बुंदेलखंड के ललितपुर जिले की धरती अब जल्द ही सोना उगलेगी। क्षेत्र की भूमि, जो कभी सूखा और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझती रही है, अब सोने और आयरन की उपलब्धता की खोज में जुट गई है। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा चुके हैं। मड़ावरा तहसील के गिरार क्षेत्र में सोने और आयरन के भंडारण का आकलन करने के लिए एक निजी कम्पनी ने ड्रिलिंग शुरू कर दी है। इस ड्रिलिंग के माध्यम से भंडारण की पुष्टि के बाद, यह उम्मीद की जा रही है कि ललितपुर जिले की ये खदानें सोना उगलेगी। हाल ही में इन खदानों के संचालन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किए गए थे। मड़ावरा तहसील की 231 हेक्टेयर भूमि पर खनन की शुरुआत हो चुकी है। गिरार क्षेत्र में आयरन और सोने के अयस्क की उपलब्धता की पुष्टि के लिए भूतत्व खनिकर्म विभाग ने कम्पोजिट लाइसेंस की निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए गोवा की फॉमेंटों रिसोर्सिस कम्पनी को चुना गया है, जो अब गिरार खनिज ब्लॉक में सर्वेक्षण करेगी। इस दौरान कम्पनी मैपिंग, भू-भौतिकी अध्ययन, और भू-रसायनिक अध्ययन के साथ 31 बोर होल्स करके खनिज भंडारों का पता लगाएगी। ड्रिलिंग के लिए जियोलॉजी एंड माइनिंग एसोसियेट झांसी और जियोटेक कारपोरेशन लिमिटेड नागपुर को चयनित किया गया है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि ड्रिलिंग के बाद कम्पनी यहां अपना सेटअप लगाएगी और सोना तथा आयरन का निष्कर्षण शुरू होगा। इस परियोजना से न केवल शासन को राजस्व प्राप्त होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार मिलने की उम्मीद है।
बुंदेलखंड के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो इस क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement