वह सोमवार को ही अपने अभिभावकों से मेला
देखने की जिद करते देखे गये। शहर के सिधारी, शंकर जी तिराहा, मुख्य चैक, पुरानी कोतवाली सहित दर्जनों स्थानों पर भव्य पूजा पण्डाल एवं
उनमें भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। इन पूजा पण्डालों ने बल्व ट्यूबलाइटों
एवं चाइनीज झालरों का ऐसा जाल बिछा रखा है कि पूरे शहर में रात को भी दिन जैसा
नजारा नजर आ रहा है।