दुर्गा पूजा मेले को लेकर उत्साहित पूजा
समितियों के लोग सोमवार को अपनी तैयारियों को अन्तिम रूप देने मे जुटे रहे। अंततरू
सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी। शहर के पूजा पण्डाल रोशनी से नहा उठे हैं। इन पूजा
पण्डालों में सोमवार से ही दर्शनार्थियों का मजमा जुटना शुरू हो गया। जिसकी वजह से
सोमवार को ही शहर मेलामय नजर आया। मेले को लेकर बच्चे खासा उत्साहित दिखे।