Advertisement
किशनी ब्रेकिंग : मुख्य सड़क बनी लोगों के लिए सजा, प्राइवेट बस स्टैंड तिराहे से रामनगर तिराहे तक गड्ढों की भरमार, व्यापार चौपट

व्यापार चौपट
मुख्य सड़क की दुर्दशा का असर नगर के व्यापार पर भी पड़ रहा है। बाजार आने वाले ग्राहक अब किशनी का रुख नहीं कर रहे, जिससे दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है।
विरोध की तैयारी
व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि दो दिन में रणनीति बनाकर बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा। यदि जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।
पार्षद का आरोप
सभासद राहुल गुप्ता ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि 5 वर्ष पहले इस सड़क निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन यह राशि अब तक ‘सफेद हाथी’ बनी हुई है और जनता आज भी गड्ढों से भरी सड़क पर चलने को मजबूर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मैनपुरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


