Advertisement
किरण जान्दू बनीं अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की प्रदेश संयोजक

नई जिम्मेदारी के साथ किरण जान्दू प्रदेशभर में महिला विंग को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करेंगी। बालिका शिक्षा, महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। संगठन का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को संगठित और मजबूत करना है।
नियुक्ति पर किरण जान्दू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर मिलें तथा वे समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा, “इस जिम्मेदारी को मैं पद नहीं, समाजसेवा का अवसर मानती हूं। महिलाओं की एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसी भावना के साथ पूरी निष्ठा से काम करूंगी।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


