killing of the young man stabbed stone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्थर से वार कर युवक की हत्या, फोरलेन पर मिला शव

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 4:05 PM (IST)
पत्थर से वार कर युवक की हत्या, फोरलेन पर मिला शव
कोटा। आर के पुरम थाना इलाके में फोरलेन पर युवक का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान है ,साथ ही ये भी सामने आया की उसके सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या की गई है। बताया जा रहा है की नया गांव निवासी नन्द किशोर ऑटो चालक था जो की रविवार रात को अपने भाई के साथ निकला था। जिसका देर रात तक कोई पता नहीं लग सका। जिसके बाद युवक का शव नयागांव की फोरलेन पर मिला। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर मामले में जांच शुरू कर दी है। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement