Advertisement
खुर्जा : पुलिस मुठभेड़ में गोकशी आरोपी नदीम घायल, साथी हुजैफा भी गिरफ्तार

खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गोकशी की नीयत से ही पहासू रोड पर आम के बाग के पास घूम रहे थे और गौवंश की तलाश कर रहे थे। पुलिस से सामना होने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, एक बाइक, रस्सी और छुरी बरामद की है। बरामद सामान से साफ है कि वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। पुलिस अब इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


