Kejriwal shown black flags-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल को दिखाए काले झंडे

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 7:48 PM (IST)
केजरीवाल को दिखाए काले झंडे
बीकानेर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम बीकानेर पहुंचे। सडक़ मार्ग से जोधपुर से बीकानेर आते समय नोखा के पास केजरीवाल को विहिप कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने झंडा दिखाने वालों में शामिल बजरंग नामक युवक को हिरासत में लेकर रास्ता खुलवा दिया। केजरीवाल बीकानेर में हीरालाल सेवटा की पत्नी के निधन पर शोक जताने आए थे। हीरालाल के पुत्र संजय सेवटा आम आदमी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और केजरीवाल के नजदीकी हैं। जानकारी के अनुसार नोखा में काले झंडे दिखाने से केजरीवाल नाराज हो गए और बीकानेर में रेलवे स्टेशन के नजदीक सेवटा के आवास पर पहुंचने के बाद किसी से नहीं मिले। उन्होंने मीडिया से भी रूबरू होने से यह कहकर मना कर दिया कि डॉक्टर ने बोलने से मना कर रखा है। जो कहना चाहते थे वो जोधपुर में कह चुके हैं। केजरीवाल का स्वागत करने के लिए आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता सर्किट हाउस में एकत्र हुए, लेकिन केजरीवाल वहां नहीं गए। उन्होंने रात 10 बजे रेलगाड़ी से दिल्ली रवाना होने तक सेवटा के घर ही रुकने का संदेश कराया। उधर, काले झंडे दिखाने पर नोखा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए बजरंग पालीवाल को रिहा करने की मांग को लेकर देर शाम विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नोखा थाने का घेराव किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement