KDAs swindler arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केडीए का ठग गिरफ्तार,प्लाट दिलाने के नाम पर ऐसे करता था ठगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 08:39 AM (IST)
केडीए का ठग गिरफ्तार,प्लाट दिलाने के नाम पर ऐसे करता था ठगी
कानपुर। बर्रा में केडीए के प्लाट दिलानें के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वालों को पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अभी तक लगभग 50 लाख रुपयों की लोगों से ठगी कर चुका है। बर्रा निवासी राजेश सुनेजा ने बर्रा-3 निवासी मनीष रावत पर केडीए के प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस मनीष की तलाश में दबिश दे रही थी। मगर मनीष घर से फरार था। कल रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर राम गोपाल चौराहे के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह केडीए में दलाली करता है। फर्जी दस्तावेज बनवा कर लोगों को केडीए का प्लाट दिलाता है और फिर पैसे मिलते ही रफू चक्कर हो लेता था। उक्त ठग ने अभी तक लगभग 50 लाख की लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 420, 741, 740, 467, 471, 323, 504, 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़े :शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement