Kapasan closed on Monday -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोमवार को भी बंद रहा कपासन, बस स्टैंड शिफ्ट करने का विरोध

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 1:55 PM (IST)
सोमवार को भी बंद रहा कपासन, बस स्टैंड शिफ्ट करने का विरोध
चित्तौडग़ढ़। जिले कपासन नगर पालिका द्वारा शहर के बस स्टैण्ड को शिफ्ट करने के विरोध में रविवार से कपासन शहर बन्द है। सोमवार को नगर पालिका की ओर से आयोजित बैठक में शहर के बस स्टैण्ड को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर भारी हंगामा हो गया। सूचना पर कपासन थाना से जाप्ता मौके पर पहुंचा। कपासन बस स्टैण्ड को शिफ्ट करने के विरोध में रविवार से व्यापारी वर्ग ने कपासन शहर का बाजार बन्द कर रखा है। शहर में अतिक्रमण से कई बार आवागमन बाधित होता रहता था। ऐसेे में नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने की जगह बस स्टैण्ड को ही शहर के बाहर शिफ्ट कर दिया है। शहर में आने वाले मार्ग पर बैरिकेट्स लगाने से बस और अन्य वाहन भी शहर में प्रवेश नही कर पा रहे हैं। कस्बावासियों ने अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए शहर के बस स्टैण्ड को फिर से चालू करने की मांग की है। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement