कानपुर।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर बीती 5 अक्टूबर को आधे घंटे में तीन ट्रेनों
में हुई डकैती की घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और अधिकारियों के नींद उड़ा दी थी।
जिसमें इंस्पेक्टर समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड भी किया गया था। जहां आज एसपीजीआरपी
कवीन्द्र प्रताप सिंह ने इस मामले का खुलासा किया और बताया की 2 शातिरो को डकैती में लूटे हुए
माल के साथ गिरफ्तार किया गया है ।