Advertisement
कन्नौज दुष्कर्म मामला : नवाब सिंह की मुश्किलें बढ़ी, DNA सैंपल हुआ मैच, दुष्कर्म की पुष्टि

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसमें पीड़िता बगैर टॉप के कॉलेज के गेट पर खड़ी है। वीडियो में पीड़िता के साथ पुलिस अंदर कमरे में पहुंचती है। कमरे के अंदर बेड पर नवाब सिंह लेटा हुआ है। जबकि पीड़िता की बुआ पास में कुर्सी पर बैठी हैं।
ज्ञात हो कि कन्नौज के तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था।
आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे।
पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


