मंत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार साम से चल रहा भजन संध्या
में प्रस्तुति देने का सिलसिला शुरू हुआ जो रविवार देर रात तक जारी रहा ।
इस मौके कोलकाता के संजय मित्तल ने मुझको तो आसरा है..., बोलो जी दयालु
दिलदार की...रोमी भैया ने जिद है कन्हैया, मेरी बिगडी बना दे...जीवन प्यारे
एक रेल है’....रवि बेरीवाल ने मेरे सपनों में आते है.....रींगस से आगे आगे
है खाटू का गांव...सौरभ शर्मा ने खाटू के बाबा,श्याम मेरी लाज रखो...जैसे
भजनों से खूब भक्ति रस बरसाया।
इस मौके पर विकास रूईया ने हे
बांके बिहारी...सेवकयो अरजगुरजारे है...उमा लहरी ने ये तो प्रेम है तेरा
श्याम ...जपते रहना श्याम-श्याम...रजनी राजस्थानी तू सब जानता है...शिब्बू
जालान माटी का खिलौना है....जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। इस
अवसर पर बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान
कार्यक्रम स्थल खाटू बाबा के भजनों के आनंद में झूमता रहा।