Junior doctors strike in BHU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 5:31 PM (IST)
बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यायल (बीएचयू) के छात्रावास से चार मेडिकल छात्रों को निकाले जाने के विरोध में मंगलवार सुबह सर सुंदर लाल अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को एमबीबीएस तृतीय वर्ष के चार छात्रों को छात्रावास से निकाले जाने के विरोध में शुरू हुई है। बताया गया है कि पिछले दिनों छात्रावास में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिससे वहां तनाव चल रहा है। हालांकि, एम.एस. डॉ. ओ.पी. उपाध्याय का कहना है कि तीन दिनों पूर्व अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉ. मुमताज अंसारी के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट के विरोध में रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement