Advertisement
झांसी : ऑर्गेनिक खेती से कमाई करके 'लखपति दीदी' बनी ग्रामीण महिलाएं, जानें कैसे उठाया मौके का फायदा

उन्होंने बताया कि गांव में फसल बेचने पर मुनाफा ज्यादा होता, जबकि मंडी में गांव की अपेक्षा कम मुनाफा होता है।
रचना ने आगे बताया कि ऑर्गेनिक खेती में हम खाद के लिए गोबर का प्रयोग करते हैं, जबकि फसल को कीड़े-मकोड़ों से बचाने के लिए पीली शीट का प्रयोग करते हैं।
उन्होंने बताया पहले हम खेतों में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते थे और अब ऑर्गेनिक खेती का रास्ता अपनाया तो हमें पहले से ज्यादा बचत होती है।
एक अन्य ऑर्गेनिक खेती करने वाली सुमन ने आईएएनएस को बताया कि पहले हम गोबर से खाद बनाने का काम करते हैं, उसके बाद उसको खेतों में डालते हैं। ट्रैक्टर से खेतों की दो-तीन बार जुताई करवाते हैं।
इसके बाद जिसकी खेती करनी होती है, उसका बीज हम बाजार से लाते हैं। जब वो बीज पौधा बन जाता है, तो हम उसका खेतों में बुआई करवाते हैं। इन सबके बाद करीब ढाई महीने बाद फसल मिलने लगता है।
उन्होंने आगे बताया इन सभी प्रक्रिया में मजदूरों को करीब 8 से 10 हजार रुपए देना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण के तौर बताया कि अगर हम लोग भिंडी की खेती करते हैं, तो उसमें करीब 8000 का लागत लगेगा, जबकि हमारा बचत 45,000 तक होगा।
उन्होंने बताया जब हम ऑर्गेनिक खेती नहीं करते थे, तो 30 फीसदी का मुनाफा होता था, लेकिन अब 80 फीसदी तक मुनाफा होता है।
सुमन ने बताया कि हमने चिरगांव में इसकी ट्रेनिंग ली है, वहां सिखाया गया था कि जिस महिला की आय में से 50,000 रुपए से 1,00,000 रुपए तक की बचत हो, उसको लखपति दीदी बुलाते हैं।
हमने 50,000 रुपए का लोन लिया था, जिसको चुकाने के बाद हमने 2,00,000 का माल भी रख लिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


