नवांशहर। पंजाब कांग्रेस के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही जवानी संभाल यात्रा मंगलवार को नवांशहर पहुंची। जहां कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस विधायक चरणजीत सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के शहर में पहुंचने के बाद उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की अपील की। यात्रा में मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे भक्ति गीतों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक भी साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। इन्होंने नवां शहर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें राज्य से नशे, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ दिलाई। 11 नवंबर को अमृतसर साहिब में मत्था टेकने के साथ यात्रा का समापन होगा।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कांग्रेस की नहीं, अपनी प्रतिष्ठा बचाने में लगे पीके !