jalore news : MP Devji Patel heard to problems of farmers in jalore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद देवजी पटेल ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 8:50 PM (IST)
सांसद देवजी पटेल ने सुनी किसानों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
जालोर। स्थानीय सांसद कार्यालय में सांसद देवजी पटेल ने शुक्रवार को ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समस्याओं के निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने व घरेलू बिजली कनेक्शन कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने एवं समय पर वोल्टेज के आधार पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने, रास्ता खुलवाने, प्रस्तावित भारत माला प्रोजेक्ट से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर सांसद पटेल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान नरपत सिंह, गजाराम, प्रभुराम, हेमाराम, हरचंदराम सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement