jaipur news : group marriage conference of Gurgar Gaur Brahmin samaj at Chaksu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 31 को चाकसू में

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 11:24 AM (IST)
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 31 को चाकसू में
जयपुर। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से देवउठनी एकादशी पर 31 अक्टूबर को चाकसू के शीतला माता गांव में 7वां सामूहिक विवाह आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 36 जोड़े का विवाह होगा। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की ओर से होने वाले इस इस सम्मेलन में जयपुर, बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, करौली, अजमेर और चित्तौड़गढ़ से जोड़े शामिल होंगे। सम्मेलन के संयोजक घनश्याम शर्मा मदाऊ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा होंगे। संयोजक शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष रामअवतार भुवाल्या, मंत्री केदार प्रसाद थावल्या, कोषाध्यक्ष राजू लाल थावल्या, सह संयोजक सत्यनारायण पटेल और उनकी टीम सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement