Jaipur/Baran. Major ACB Operation in Baran: Traffic In-charge Caught Red-Handed Accepting 7,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 9:07 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारां में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 7,000 रुपये रिश्वत लेते यातायात प्रभारी रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 31 मई 2026 1:44 PM (IST)
बारां में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 7,000 रुपये रिश्वत लेते यातायात प्रभारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर/बारां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बारां चौकी ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारां के यातायात प्रभारी (सब-इंस्पेक्टर) चंद्रप्रकाश को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी परिवादी के ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी और रेत के निर्बाध परिवहन (बिना रोक-टोक आने-जाने देने) के एवज में इस राशि की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने 25 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश ने पहले उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर 27,000 रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद ट्रैक्टर को बिना किसी बाधा के चलाने देने के बदले उसने 10,000 रुपये मासिक 'बंदी' (महीना) की मांग की थी। शिकायत के बाद 26 मई 2026 को एसीबी ने इस मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें आरोपी द्वारा 7,000 रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। रिवशत की मांग सत्यापित होने पर एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस (अतिरिक्त चार्ज) ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और बारां एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उप अधीक्षक पुलिस प्रेमचन्द और उनकी टीम ने आज जाल बिछाकर आरोपी सब-इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश को परिवादी से 7,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ और मामले से जुड़ी अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है। एसीबी बारां द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
Keywords: ACB Trap Case, Baran Police, Traffic Incharge Arrested, Bribery Case Rajasthan, Corruption Prevention Act, Anti Corruption Bureau, Rajasthan Police Sub Inspector.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement