Invite applications under Skill Development Allowance Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशल विकास भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 12:20 PM (IST)
कौशल विकास भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन द्वारा कौशल विकास भत्ता योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण के लिए इच्छुक प्रार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक ने दी। आवेदन जमा करवाने की अन्तिम तिथि 27 मई है। इच्छुक आवेदक दसवीं पास होना चाहिए तथा आवेदक के पास उपयुक्त सम्वाहक लाईसेंस होना अनिवार्य है। आवेदक को अपने आवेदन के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, लाईसेंस तथा तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक को शुल्क के रूप में 1000/- रुपए भी जमा करवाने होंगे। शुल्क क्षेत्रीय कार्यालय में नकद अथवा पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सोलन के नाम पर जारी ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement