Advertisement
ज्वालामुखी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून को, पूर्व मंत्री रमेश धवाला करेंगे शिरकत

आयोजकों के अनुसार, योग दिवस समारोह में पूर्व मंत्री रमेश धवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ युवा नेता रजनीश धवाला भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल अष्टभुजा मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 8219373115 और 9736197811 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “आइए, योग को अपनाएं और स्वस्थ व सुखी समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।”
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ज्वालामुखी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic



