Advertisement
रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक आज, विधायक संजय रतन होंगे विशेष आमंत्रित

बैठक में ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त नगर परिषद, व्यापार मंडल, स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों तथा प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, रोगियों को उपलब्ध सुविधाओं, अस्पताल के विकास कार्यों, रोगी कल्याण समिति की गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी सदस्यों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है, ताकि बैठक के एजेंडे पर प्रभावी ढंग से विचार-विमर्श किया जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ज्वालामुखी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


