independence campaign launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेड़तनी बावड़ी से जल स्वावलंबन अभियान हुआ शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:32 PM (IST)
मेड़तनी बावड़ी से जल स्वावलंबन अभियान हुआ शुरू
झुंझुनूं । जिले में शहर के पीपली चौक इलाके में स्थित ऐतिहासिक मेड़तनी बावड़ी में जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी, जिले के प्रभारी सचिव आईएएस संदीप वर्मा, जिला कलेक्टर प्रदीपकुमार बोरड़, सभापति सुदेश अहलावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक शुभकरण चौधरी ने बताया कि जल स्वावलंबन अभियान का पहला चरण सफलतापूर्ण पूरा होने के बाद इस बार दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। जिसका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि मेड़तनी बावड़ी जैसी ऐतिहासिक विरासत खुद उन्होंने आज पहली बार देखी है। जब इस अभियान के तहत तय कार्य हो जाएगा। उसके बाद यह पर्यटकों के लिए भी एक बड़ी जगह के रूप में सामने आएगी। आयुक्त विनयपालसिंह ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में मेड़तनी बावड़ी, समस तालाब व गुगाना जोहड़ा के जीर्णोद्धार का कार्य करीब 27 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में 14 स्थानों पर करीब 34 लाख की लागत से रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्ंिटग का कार्य करवाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम एमआर बगडिय़ा, एसडीएम अलका विश्नोई, डीएफओ आरएन मीणा, उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत मोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री पार्षद डॉ. राजेश बाबल, उप सभापति अनिता मारिगसर, पार्षद कुलदीप पूनियां, प्रदीप डूलगच, सुधीर चाहर, तौफिक, प्रमोद जानूं, विजयकुमार सैनी आदि मौजूद थे। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement