पलवल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की राह पर है और दो साल में ही करोड़ों के विकास कार्य करा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों को मूर्त रुप देने के लिए तेजी से प्रक्रिया जारी है। ये कहना है मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला का। वे पलवल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के 50 साल पूरे होने पर 1 नवंबर 2016 से 31 अक्टूबर 2017 तक हरियाणा स्वर्ण उत्सव आयोजित किया जा रहा है। स्वर्ण जयंती के मौके पर गुरुग्राम में होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेशवासियों को अपना संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में समान रुप से विकास कार्य करा रही है। साथ ही कई जन कल्याणकारी योजनाओं का भी संचालन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पलवल में कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!