Advertisement
नागौर के मूंडवा में भाजपा के 10 पार्षद जीतकर आए, फिर भी अधिकृत प्रत्याशी को मिला 0 वोट

मूंडवा का चुनावी समीकरण: कैसे हुआ 'शून्य' का खेल?
मूंडवा नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में स्पष्ट बहुमत के लिए 13 वोटों की दरकार थी। वार्ड चुनाव परिणामों के बाद दलीय स्थिति इस प्रकार थी:
भाजपा: 10 पार्षद (4 निर्दलीयों का भी दावा)
आरएलपी (RLP): 7 पार्षद
कांग्रेस: 3 पार्षद
निर्दलीय: 5 पार्षद
संख्याबल के लिहाज से भाजपा बोर्ड बनाने की सबसे मजबूत स्थिति में थी, लेकिन पार्टी के अंतर्कलह ने पूरी बाजी पलट दी।
नतीजों का चौंकाने वाला गणितअलका कंदोई (RLP - अधिकृत): 13 वोट (विजयी)
आरएलपी (7) और कांग्रेस (3) ने हाथ मिलाया। इसके साथ ही निर्दलीय पार्षदों के समर्थन और क्रॉस-वोटिंग के बूते गठबंधन ने जादुई आंकड़ा (13) छू लिया।
घनश्याम सदावत (भाजपा बागी - निर्दलीय): 12 वोट
टिकट वितरण से खफा होकर मैदान में उतरे भाजपा के बागी घनश्याम सदावत को भाजपा पार्षदों और समर्थकों का एकमुश्त वोट मिला।
गीता देवी (भाजपा अधिकृत प्रत्याशी): 0 वोट
सबसे बड़ी फजीहत भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी गीता देवी की हुई, जिन्हें खुद उनका या किसी भी साथी पार्षद का एक भी मत नहीं मिला।
क्यों हुआ ऐसा? टिकट बंटवारे पर बगावत की भेंट चढ़ा बोर्ड
स्थानीय स्तर पर इस सियासी उलटफेर की मुख्य वजह पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और अनुशासनहीनता को माना जा रहा है:
पहली बार की पार्षद को टिकट देने पर नाराजगी: अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ और कद्दावर दावेदारों की अनदेखी कर पार्टी संगठन ने पहली बार जीतकर आईं गीता देवी को सिंबल थमा दिया। इससे स्थानीय कैडर और पार्षदों में भारी रोष फैल गया।
सारे वोट बागी की झोली में: बगावत इतनी सुनियोजित थी कि भाजपा के 10 पार्षदों और उनके समर्थक पार्षदों ने पार्टी व्हिप और अनुशासन को ठेंगा दिखाते हुए बागी घनश्याम सदावत के पक्ष में एकतरफा मतदान कर दिया।
फूट का फायदा RLP को: भाजपा की आपसी सिरफुटव्वल और वोटों के बिखराव का सीधा लाभ आरएलपी-कांग्रेस गठबंधन को मिला और सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा हाथ मलती रह गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नागौर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


