In Koylsa Two community faced -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोयलसा में दो समुदाय के लोग हुये आमने-सामने

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 6:31 PM (IST)
कोयलसा में दो समुदाय के लोग हुये आमने-सामने
आजमगढ़। अतरौलिया थानाक्षेत्र के कोयलसा बाजार में ताजियेदारों उपद्रव करने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गये। दोनों ओर से जमकर तूतू-मैंमैं हुई। पुलिस की सक्रियता की वजह से मामला हल कर लिया गया। कोयलसा बाजार में दुर्गा पूजा के दस पाण्डाल स्थापित किये जाते हैं। मुहर्रम के जुलूस को देखते हुये मुकामी पुलिस की ओर से कुछ दिन पूर्व बाजार में बैठक की गयी थी और उस बैठक में पूजा कमेटी के लोगों के साथ-साथ ताजियादारों को भी बुलाया गया था। उस बैठक में यह तय किया गया था कि मुहर्रम के जुलूस को देखते हुये पूजा कमेटी के लोग अपना झालर व सजावट पन्द्रह फुट ऊपर करेंगे। पूजा कमेटी के लोगों ने वैसा ही किया। बावजूद इसके रविवार की रात ताजिये का जुलूस लेकर पहुंचे ताजियेदार यह जिद करने लगे कि वह अपना झालर व सजावट पूरी तरह से हटा लें।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement