इसे लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने
हो गये। पूजा कमेटी के लोगों ने साफ कह दिया कि वह बैठक की बातों पर अमल करते हुये
पन्द्रह फुट ऊपर ही सजावट किये हैं। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस भी मौके पर पहुंच
गयी। पुलिस ने भी कहा कि पूजा कमेटी के लोगों ने पन्द्रह फुट पर सजावट किया है ऐसे
में उनका सजावट नहीं हटाया जायेगा। ताजियेदार उसके नीचे से अपना जुलूस लेकर जायें।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ताजियेदार अपना जुलूस लेकर गये। बावजूद इसके ऐतियात के
तौर पर कोयलसा बाजार में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।