यमुनानगर। हरियाणा सरकार द्वारा यात्रियों को आराम दायक सफर करवाने के लिए चलाई गई लो फलोर व हरियाणा गौरव की बसें सडकों पर तो नहीं चली। लेकिन रोडवेज वर्कशाप डिपों की धूल जरूर फांक रही है। जो बसें कभी सडकंों पर भी नहीं चली उन बसों का परिमट रिन्यू कर बसों में परिमट चिपका दिया है। ये बसें यमुनानगर के हरियाणा रोडवेज वर्कशाप में शान बढ़ा रहीं है। गौरतलब है कि पूरे हरियाणा में 500 से अधिक बसें ऐसी हीं खड़ी है।