बरेली। उर्स ए कादरी रजवी के दूसरे दिन मथुरापुर
स्थित इस्लामिक स्टडीज सेंटर जामिया तुर्रजा में इमाम अहमद रजा कांफ्रेस, जश्ने दस्तारबंदी व
मुफ्ती ए आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान देश विदेश के लाखों
जायरीनों की मौजूदगी में नामचीन उलेमा ने तज्जुशरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां की
सरपरस्ती व शहर ए काजी मौलाना अशजद रजा खां कादरी की सदारत में उर्स प्रभारी सलमान
हसन खां, मुफ्ती आशिक हुसैन
की देखरेख में उलेमा ने तीन तलाक की शरई हैसियत और मौजूदा हालात, सिविल कोड, मुस्लिम पर्शनल ला
विश्व में आतंकबाद की देन, इस्लाम में औरतों का मुकाम और अजमेर शरीफ की हाजिरी विषयों पर
तकरीर की गई।
तकरीर के द्धारा बताया कि लोकसभा में हुकूमत द्धारा
तीन तलाक का विल लाकर एक तलाक मानना मुस्लिम पर्सनल ला में दखल और संविधान में
अल्प संख्यकों को दिये गये अधिकारों का हनन होगा। 26 नवंबर को दोपहर 2.38 बजे आला हजरत के कुल
शरीफ का समापन किया जायेगा। उर्स की व्यवस्था उर्स प्रभारी सलमान मियां, खलील कादरी, नासिर कुरैशी, हाजी अजहर बेग, दानिश रजा, अतीक अहमद, जावेद असलम, तस्लीम, इकरार रजा, नदीम खां, कारी काजिम खां, मौलाना जाहिद खां, मौलाना शकील आदि ने
की।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल