importance of clean in the camp motivation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिप्रेरणा शिविर में सफाई का महत्व बताया

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 4:49 PM (IST)
अभिप्रेरणा
शिविर में सफाई का महत्व बताया
फैजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अयोध्या एवं श्री सरयू अवध बालक सेवासमिति के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन तुलसी स्मारक भवन मे किया गया।इस कार्यक्रम में विभिन्न नगरों के उदाहरण के माध्यम से सफाई और उसके महत्व से अवगत कराया गया। अपने नगर को अपनी दृष्टि से देखने और अपना मानने का आग्रह वक्ताओं द्वारा किया गया |इसमें नगर पालिका के सभी सफाई कर्मियों को सफाई के प्रति अभिप्रेरणा दी गई |कार्यक्रम का कुशल संचालन आशीष मिश्रा ने किया|भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण में 4 तारीख से हो रहे कार्यक्रम में अयोध्या को प्रथम स्थान प्राप्त हो सके| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अयोध्या को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिय सभी को प्रोत्साहित करना है |कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने की । अभिप्रेरक अतिथि प्रो मनोज दीक्षित रहे |

[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement