सिरोही। जिले में शनिवार को दो अलग अलग स्थानो पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए लाखो की अवैध शराब शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी।
आबूरोड सदर थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए एक लगजरी कार में अवैध शराब परिवहन करते हुए शराब को पकडा । लगजरी कार से 270 हरियाणा निर्मित अग्रेजी शराब बरामद की मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आबूरोड सदर थानाधिकारी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की वासडा के कच्चे मार्ग से एक कार में अवैध रूप से शराब भर कर गुजरात ले जाई जा रही है ।