Advertisement
IIT मंडी ने बनाई अगली पीढ़ी की तकनीक, विकसित की लचीली और टिकाऊ 2डी सामग्री

प्रैक्टिकल उपयोग: यह तकनीक पहनने योग्य मेडिकल सेंसर, हल्के सोलर सेल और अगली पीढ़ी के सेंसर के निर्माण में सीधे तौर पर सहायक होगी। चूंकि पीडीएमएस बायो-कंपैटिबल है, इसलिए यह नैनोकॉम्पोज़िट मानव शरीर पर लगाए जाने वाले हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर के लिए बहुत उपयुक्त है। यह शोध एडवांस्ड फंक्शनल मैटेरियल्स में प्रकाशित हुआ है।
इस शोध का नेतृत्व प्रोफेसर विश्वनाथ बालकृष्णन ने किया, जिसमें यदु चंद्रन, डॉ. दीपा ठाकुर और अंजलि शर्मा भी शामिल हैं। यह नवाचार भारत के नेशनल क्वांटम मिशन में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है, जिससे भारत क्वांटम कंप्यूटिंग और सुरक्षित संचार तकनीकों में वैश्विक नेता बन सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मंडी
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


