Identification of bodies is unknown-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त, अंतिम संस्कार कराया

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 6:44 PM (IST)
अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त, अंतिम संस्कार कराया
हनुमानगढ़। जंक्शन के बस स्टैंड से 29 सितंबर से राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाए गए अज्ञात खानाबदोश व्यक्ति की पहचान न होने पर पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह के अनुसार 29 सितंबर की रात्रि जंक्शन के बस स्टैंड से एक खानाबदोश व्यक्ति को आपातकालीन एंबुलेंस 108 की सहायता से टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसने 30 सितंबर को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने टाउन की अरोड़वंश सभा के सहयोग से उसका कल्याण भूमि में रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवा दिया। इस संबंध में पुलिस ने जिला चिकित्सालय चौकी की सूचना पर 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग दर्ज की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement