khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 10:14 PM (IST)
भीलवाड़ा। लव गार्डन के पास एक पति ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सुभाष नगर थाना पुलिस उसे तलाश कर रही है। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
घायल महिला के भाई राहुल मंत्री ने बताया कि उसकी बहन मीनल मंत्री ने रोहित टेलर से प्रेम विवाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों में मतभेद हो गया। इसके चलते न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश में शुक्रवार सुबह जब मीनल घर से बाहर निकली तो रोहित आया और उसे बाइक पर बैठने के लिए कहा। मीनल ने मना कर दिया तो रोहित उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। चाकू मीनल के पेट में लगा। सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।