Husband commits suicide after killing wife by slitting her neck in Saharanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहारनपुर में पत्‍नी की गर्दन काटकर हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 दिसम्बर 2023 2:35 PM (IST)
सहारनपुर में पत्‍नी की गर्दन काटकर हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गुरुवार को नागल थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह को नागल थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के संबंध में सूचना दी थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच शुरू की। मृतकों की शिनाख्त सोमपाल (45) और कौशल (40) के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी थे। पुलिस के मुताबिक महिला मकान के अंदर जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि पास में एक व्यक्ति छत से लटका हुआ मृत मिला। महिला और उसके पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
महिला का पति पूर्व में रेप के आरोप में जेल गया था। वह जेल से छूट कर आया तो पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा। जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। पुुुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच से लग रहा है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर पुरुष ने खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement