Husband caught Wife running with boyfriend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 3:42 PM (IST)
प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा
मिर्जापुर । जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को आज सुबह प्रेमी संग भागते वक्त उसके पति ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करके पकड़ लिया। प्रेमी की धुनाई करने के बाद पति और उसके साथियों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। महराजगंज के रहने वाले करमचंद नाम युवक का क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता से लंबे समय से बात चल रहा था। महिला की साल 2009 में शादी हुई थी और उसके तीन साल बाद वह अपने पति के घर आई थी। बताया जा रहा है उसी समय से वह प्रेमी के संपर्क में थी। बुधवार की सुबह विवाहिता संग बाहर भागने के प्लान के तहत घर से निकली। शंका होने पर पति ने उसका पीछा कर लिया। पौनी बैरियर से टेम्पो पकड़कर विवाहिता अदलहाट मिल पहुंची। वहां उसकी प्रेमी से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों टेम्पों से जाने लगे। दोनों को जानकारी न हो इसलिए उसका पति गमछा ओढ़कर उसी टेम्पों में पीछे बैठ गया। कूदारन के पास टेम्पों रोकवाकर पहले से खड़े साथियों के साथ पति ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement