जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी में घमासान मचा है। सैंकड़ों नेता आपसी फुट को लेकर पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं और दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जालंधर में सैंकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सुच्चा सिंह छोटेपुर की पार्टी अपना पंजाब पार्टी का दामन थाम लिया। पंजाब प्रेस क्लब में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा करते हुए इन नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।