Humanity has once again brought shame-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 4:59 PM (IST)
एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार
भरतपुर। शहर में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई और अज्ञात लोग आरबीएम अस्पताल के पीछे झाड़ियों में नवजात बालिका को डाल गए। बालिका की जानकारी उस समय लगी, जब वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बालिका के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद बच्ची को मथुरा गेट थाना पुलिस और चाइल्ड लाइन की मदद से जनाना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रुप सिंह अपनी पत्नी को दिखाने अस्पताल आया था। जिसने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल बच्ची की हालत बेहतर है और पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement