Human chain through another record ready in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव श्रृंखला के माध्यम से एक और रिकार्ड बनाने को तत्पर

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 8:25 PM (IST)
मानव श्रृंखला के माध्यम से एक और रिकार्ड बनाने को तत्पर
गोंडा। विधानसभा चुनाव में मतदान रिकार्ड के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत गोंडा जनपद मानव श्रृंखला के माध्यम एक और रिकार्ड बनाने को तत्पर है। आगामी 16 फरवरी को बनाई जाने वाले 375 किमी लम्बी मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत सभागार में रिटर्निंग अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि यह ऐतिहासिक मानव श्रृंखला कर्नलगंज से परसपुर बेलसर तरबगंज नवाबगंज टिकरी मनकापुर दतौली चीनी मिल, धानेपुर बाबागंज (श्रीनगर इटियाथोक खरगूपुर गोकरन शिवाला, आर्यनगर कौड़िया बाजार रामापुर कटरा बाजार होते हुए उद्गम स्थल तक मानव श्रृंखला का 225 किमी लम्बा घेरा बनाया जाएगा। इसके अलावा गोंडा-बलरामपुर मार्ग तथा बहराइच-फैजाबाद मार्ग पर भी 75-75 किमी लम्बी मानव श्रृंखला बनेगी जो बहराइच मार्ग पर घुचुआपुर से शुरू होकर आर्यनगर, ठढ़वरिया, गोंडा नगर खोरहंसा दर्जीकुआं बालेश्वर गंज वजीरगंज नवाबगंज होते हुए कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर खत्म होगी। जबकि लखनऊ मार्ग पर भंभुआ से शुरू होकर कर्नलगंज चौरी चौराहा बालपुर गोंडा नगर सुभागपुर इटियाथोक होते हुए जयप्रभा ग्राम (महराजगंज तिराहे पर समाप्त होगी। जिलाधिकारी के अनुसार मानव श्रृंखला को मूर्त रूप देने के लिए सभी मार्गों को जोन और सेक्टर में विभक्त किया गया है। एक सेक्टर प्रभारी को पांच किमी का स्थान भरने की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पर्यवेक्षण में हर किलोमीटर पर किमी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो सामान्यतया सड़क के किनारे तीन किमी के दायरे में पड़ने वाले गांवों के लेखपाल अथवा ग्राम पंचायत सचिव हैं। एक किमी दूरी को भी 10 टुकड़ों में विभक्त करके ग्राम पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मचारियों यथा सफाई कर्मी, आशा बहू चौकीदार रोजगार सेवक आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, शिक्षक आदि को जिम्मेदारी दी गई है। मार्गों के किनारे पड़ने वाले ग्राम सभाओं के प्रधान व कोटेदारों का भी इस कार्य में सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे सम्बंधित मार्गों के आसपास के ग्रामों में तैनात अपने विभाग के कर्मचारियों की इस कार्य के ड्यूटी लगाकर उनके नाम व मोबाइल नम्बर कल तक स्वीप प्रभारी/मुख्य राजस्व अधिकारी को उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में इसके लिए जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया है कि वे इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल कालेजों के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उक्त तिथि को 11 बजे तक अपने खड़े होने के लिए नियत किलोमीटर पर पहुंच जाएंगे। उपस्थित समूह द्वारा ठीक मध्यान्ह 12 बजे सायरन बजने के साथ ही एक दूसरे का हाथ पकड़कर श्रृंखला बना ली जाएगी। पांच मिनट तक मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नारे लगेंगे। इसके बाद कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए इसकी सेटलाइट से फोटोग्राफी कराने तथा गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड से भी सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि जिले को गौरव प्रदान करने वाले इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें तथा 16 फरवरी को ठीक 12 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहंुचकर इस मानव श्रृंखला में शामिल होकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सभी रिटर्निंग अधिकारी सभी खंड विकास अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा गयासुल हसन आदि उपस्थित रहे

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement