Houses destroyed by fire in Sundernagar ash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुंदरनगर में आग से जलकर मकान राख

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 4:06 PM (IST)
सुंदरनगर में आग से जलकर मकान राख
सुंदरनगर (मंडी) । नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बाजार चुगान में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां वाल्मीकि कॉलोनी में सोमवार 11 बजे के करीब सोहन के घर में आग लग गई। आग बिजली की तारों में शॉट सर्किट होने से लगी बताई जी रही है। आग लगने के तुरंत बाद परिवार वालों ने बीबीएमबी फायर कर्मियों सूचना दी। फायर कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगर आग पर काबू पाने में थोड़ी और देरी होती तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग जाती और पूरी कॉलोनी जल कर राख हो सकती थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में रखा पूरा जरूरी सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 2 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हे सहायता प्रदान की जाए ताकि उन्हे राहत मिल सके।
लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement