khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 11:35 AM (IST)
बीकानेर। नेशनल एडवेंचर फाउन्डेशन, बीकानेर की ओर से हॉट एयर बैलूनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रणकपुर में सम्पन्न इस कार्यक्रम में जहां प्रशासन के लोगों ने आकाश की ऊंचाइयों को छुआ वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी बैलूनिंग का आनंद लिया । संस्थान सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस आयोजन से पूर्व बीकानेर के एम एम ग्राउण्ड में नए बैलून ने परीक्षण उड़ान भरी। पर्वतारोही मगन बिस्सा के निर्देशन में सम्पन्न कार्यक्रम में डा. सुषमा बिस्सा, रवि, ओजस्वी, श्रीनारायण पुरोहित, मनोज पडि़हार, गणेश बिस्सा व शक्ति सिंह ने सहयोग किया ।