Advertisement
बालोतरा में भीषण सड़क हादसा : अजमेर से जियारत कर लौट रही बोलेरो का टायर फटा, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जोधपुर रेफर किया गया, जिनमें से एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों का बालोतरा के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे का शिकार हुए लोग : मृतक-रहमत (52) पत्नी नूर मोहम्मद, उनका 8 वर्षीय मासूम बेटा अरशद, कादर खान (35) पुत्र इनायत और हबीब खान (45) (जिसकी जोधपुर में मौत हुई)।
घायल : काजे खां (जोधपुर रेफर), रजाक खान और सवाई खान (बालोतरा में उपचाराधीन)।
परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम : पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के बालोतरा पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बालोतरा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


