khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 8:57 PM (IST)
उदयपुर। महराणा भूपाल अस्पताल के जनाना यूनिट में भर्ती एक महिला के परिजनों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। परिजन प्रेमा बाई ने अस्पताल की दो महिला होमगार्ड्स पर आरोप लगाया है कि वे लगातार दो दिन से उससे पैसों की मांग कर रही है। उसका कहना है कि होमगार्डस धमकी दे रही है कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे अस्पताल से बाहर निकाल देेंगी। जबकि महिला होमगार्ड ने कहा है कि वे तो अवकाश पर थी उन्होंने कभी पैसे की मांग नहीं की है।