Home Guards body taken from Chambal after two days of hardships-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद चंबल से निकाला होमगार्ड का शव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 1:29 PM (IST)
दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद चंबल से निकाला होमगार्ड का शव
कोटा। कुन्हाड़ी थाना इलाके में बुधवार देर रात को चम्बल नदी में कूदे होमगार्ड गार्ड का शव शुक्रवार को निगम के गोताखोरों ने कडी मशक्कत के बाद नदी से निकाल लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि दो दिन तक पानी में रहने से शव की पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखकर पुष्टि कर ली। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है की बुधवार देर रात को किसी युवक के चम्बल नदी में कूदने की सूचना पर निगम गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मामले में छानबीन करने पर कुन्हाडी निवासी गणेश सिंह के दो दिन से लापता होने की जानकारी मिली थी। पुलिस को मौके से मृतक की गाड़ी भी मिली। होमगार्ड ने किस वजह से ऐसा कदम उठाया इसकी जांच पडताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement