Hindustan Zinc CSR Initiatives Benefit Over 2.3 Million People in 2025-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दुस्तान जिंक की CSR पहल से 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025 5:53 PM (IST)
हिन्दुस्तान जिंक की CSR पहल से 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित
2362 गांवों में 273 करोड़ से अधिक का निवेश, सामुदायिक विकास को मिली नई दिशा उदयपुर | विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहलों के माध्यम से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। कंपनी ने राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के 2362 गांवों में 273.45 करोड़ रुपये का निवेश कर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा दी है। हिन्दुस्तान जिंक की सामुदायिक विकास रणनीति आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है, जिसमें आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, जल संरक्षण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण, महिला सशक्तिकरण और खेल विकास को प्राथमिकता दी गई है। वर्ष 2025 में इन पहलों के माध्यम से 6.54 लाख महिलाओं और बच्चों को लाभ पहुंचाया गया।
कृषि और आजीविका में सशक्तिकरण
कंपनी की प्रमुख पहल ‘समाधान’ के तहत किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाकर कृषि उद्यमिता से जोड़ा गया। अब तक 1.4 लाख से अधिक किसान इससे लाभान्वित हुए हैं और विविध खेती के जरिए 192 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की गई है।
वहीं ‘जिंक कौशल’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया गया। अब तक 9,500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण मिला है, जिसमें 49 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इस पहल में 23 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
खेल, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
हिन्दुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। एआईएफएफ से 3-स्टार मान्यता प्राप्त इस अकादमी ने देश की पहली पूर्ण बालिका फुटबॉल अकादमी की शुरुआत कर एक नई मिसाल कायम की है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में ‘सखी’ पहल के तहत 2,167 स्वयं सहायता समूहों, फेडरेशनों और एमएसएमई के माध्यम से 25,000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया।
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
‘शिक्षा संबल’ कार्यक्रम के अंतर्गत 140 सरकारी विद्यालयों के 35,000 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। वहीं ‘ऊंची उड़ान’ योजना के तहत 300 विद्यार्थियों को आईआईटी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिला, जबकि 27 विद्यार्थियों को औसतन 10 लाख रुपये वार्षिक वेतन वाली नौकरियां प्राप्त हुईं।
‘जीवन तरंग’ पहल के माध्यम से 2,600 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहयोग प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 4.5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। राजस्थान और उत्तराखंड के पांच जिलों में मोबाइल हेल्थ वैन, 60 से अधिक आरओ एटीएम और 13 आरओ हब स्थापित किए गए।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान
हिन्दुस्तान जिंक ने 132 गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास पर काम करते हुए 4.74 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया। इसके तहत 34.36 किमी ग्रामीण सड़कें, 19 किमी जल पाइपलाइन और 1,731 स्ट्रीटलाइट्स स्थापित की गईं।
समावेशी विकास की मिसाल
कंपनी की एकीकृत विकास नीति का उदाहरण इंद्रा देवी हैं, जिन्होंने बाल विवाह के बाद भी हिन्दुस्तान जिंक की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन की राह बनाई। उन्होंने ‘सखी’, ‘समाधान’, ‘शिक्षा संबल’ और ‘हेल्थकेयर’ पहलों से लाभ लेकर अपने परिवार का भविष्य मजबूत किया।
हिन्दुस्तान जिंक अपनी समग्र विकास रणनीति के माध्यम से न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान कर रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त समुदायों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह प्रयास ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement