Hindustan Shiv Sena performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिव सेना हिन्दुस्तान ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 2:21 PM (IST)
शिव सेना हिन्दुस्तान ने किया प्रदर्शन
पटियाला । 1984 के दंगो को लेकर पंजाब में हर राजनीतिक पार्टी अपना वोट बैंक को बढ़ाने को लेकर इस मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा उछालने में लगी है । इसी कड़ी में बुधवार को शिव सेना हिन्दुस्तान की तरफ से अकाली , भाजपा ,और आम आदमी पार्टी का संयुक्त पुतला जलाया। इस मौके शिव सेना हिंदुस्तान के नेताओ ने कहा की 1984 में सिख दंगा पीड़तों को सरकार ने समय समय पर राहत दी है लेकिन उस समय हिन्दू पीड़ित परिवारों को आज तक किसी भी सरकार ने नहीं पूछा । जब की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय करोड़ो रूपये की राहत राशि को जारी किया गया था लेकिन आज तक वह पंजाब के हिन्दू परिवारों के पास धनराशि नहीं आई । उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी चुनावों के दौरान इस मुद्दे पर तो बात करती है लेकिन हिन्दू पीड़ित परिवारों की कभी बात नहीं हुई। यह भी पढ़े :500-1000 के नोट बंद होने से चमका गोल्ड, 12 घंटे में 4 हजार रुपये तोला महंगा यह भी पढ़े :पहले भी लग चुका है बडे नोटों पर प्रतिबंध

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement