Hina murder case husband raped with friends then shot in allahabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिना हत्याकांड: पति ने दोस्तों संग किया रेप... फिर मार दी गोली

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 1:18 PM (IST)
हिना हत्याकांड: पति ने दोस्तों संग किया रेप... फिर मार दी गोली
अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। हिना तलरेजा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।कातिल, पति व उसके दो दोस्त निकले। पति अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कौशांबी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि अदनान खान ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर हत्या की। पहले हिना से रेप किया गया। फिर उसे गोली मार दी गई। शव हाईवे के पास खेत में फेंका गया और तीनों मुंबई भाग गये। आरोपी के 2 साथी अभी फरार हैं। कैसे की थी हत्या

कोखराज थाना अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने बताया कि अदनान को इलाहाबाद के रंगीले-छबीले मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। फिर कड़ाई से पूछताछ में उसने सारे राज उगल दिये।पुलिस के अनुसार अदनान ने हिना के बाद एक दूसरी लड़की से भी शादी कर ली थी। हिना ने पुलिस कम्प्लेन की और यहीं से मामला बिगड़ गया था। लेकिन अदनान की माफी से हिना चुप थी। अदनान किसी तरह से हिना से छुटकारा पाना चाहता था। इसलिये उसने प्लान तैयार किया।
4 जुलाई की शाम अपने दोस्त विक्की के जरिये हिना को कानपुर शापिंग का ऑफर किया। हिना तैयार हो गई । देर शाम विक्की, खालिद और अदनान के साथ हिना कार से कानपुर हाइवे पर चल पड़े।

सभी ने जमकर बीयर पी। कौशांबी के ढाबे पर खाना खाया और फिर कार आगे बढा दी। थोड़ी देर बाद चलती कार में हिना से सभी ने गैंग रेप किया। वह चीखती चिल्लाती रही। रेप के बाद अदनान ने पिस्टल हिना के माथे पर सटा दी और गोली चला दी। गोली के घाव में चाकू डाल कर और बड़ा कर दिया गया फिर दोनों मोबाइल और पर्स रखकर उसका शव खेत में फेक दिया गया।

शिनाख्त की भनक लगते ही भागे

हिना की शिनाख्त होते ही तीनो घर छोड़कर मुंबई भाग गये। लेकिन तब पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस टीम मुंबई पहुंची तो अदनान इलाहाबाद भागा और यहां उसका स्वागत पुलिस ने करते हुये गिरफ्तार कर लिया। अदनान के दोनों साथी अभी फरार है।।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement